निम्नलिखित  अपठित गद्यांश को पढ़कर उत्तर दीजिए-
एक राजा था। उसके राज्य में न चोरी होती थी न डकैती। सिपाही करें भी तो क्या करें? सभी आराम से रहते थे। एक बार की बात है। रात का समय था। एक राहगीर राजमहल के पास से गुज़रा। देखा, सारे पहरेदार सो रहे हैं। उसके मन में उत्सुकता जगी कि महल कैसा होता है! डरते-डरते वह महल में घुस गया। महल था भी बड़ा आलीशान। वहाँ कीमती सामान भरे पड़े थे।, मन तो भैया मन है। बड़े-बड़े लोगों का भी डोल जाता है। वह तो ठहरा साधारण आदमी। सो, लालच में आ गया। उसने झटपट कुछ कीमती सामान झोले में डाल लिया। सुबह होते ही शोर मच गया। राजमहल में चोरी हो गई। राजा परेशान हो गया। पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। राजा ने चोर को पकड़ने का आदेश दिया। सिपाहियों ने बहुत कोशिश की, पर नतीजा कुछ नहीं निकला। कुछ दिन ऐसे ही निकल गए।

सिपाही आराम से क्यों सो रहे थे?
राज्य में चोरी हो रही थी
सिपाही होशियार थे
राज्य में चोरी नहीं हो रही थी
राजा बुद्धिमान था
राहगीर कहां से गुजरा?
राजा के पास से
पहरेदार के पास से
राजमहल के पास से
सिपाही
पहरेदार क्या कर रहे थे?
सो रहे थे
खड़े थे
जाग रहे थे
भाग रहे थे
राहगीर महल में कैसे घुस गया?
डरते- डरते
खुशी-खुशी
अनजाने में
साहस के साथ
राहगीर लालच में आकर क्या किया?
राजमहल में घुस गया
राजमहल को देखने लगा
कीमती सामान चुरा लिया
सिंहासन पर बैठ गया
राजा क्यों परेशान हो गया ?
राहगीर को देखकर
पहरेदार को देखकर
राज महल में चोरी हो गई थी
राज महल को देखकर
राजा ने क्या आदेश दिया ?
चोर को छोड़ देने के लिए
चोर को पकड़ने के लिए
सिपाही को सजा देने के लिए
पहरेदार को पकड़ने के लिए
Write your name
0
{"name":"निम्नलिखित  अपठित गद्यांश को पढ़कर उत्तर दीजिए- एक राजा था। उसके राज्य में न चोरी होती थी न डकैती। सिपाही करें भी तो क्या करें? सभी आराम से रहते थे। एक बार की बात है। रात का समय था। एक राहगीर राजमहल के पास से गुज़रा। देखा, सारे पहरेदार सो रहे हैं। उसके मन", "url":"https://www.quiz-maker.com/Q0O41DU7G","txt":"सिपाही आराम से क्यों सो रहे थे?, राहगीर कहां से गुजरा?, पहरेदार क्या कर रहे थे?","img":"https://www.quiz-maker.com/3012/images/ogquiz.png"}
Powered by: Quiz Maker